Central Government Employees Good News: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और छुट्टियों की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। सरकार ने छुट्टियों को लेकर स्पष्ट जानकारी जारी की है, जिससे अब आप आसानी से जान पाएंगे कि साल में कितनी और किस प्रकार की छुट्टियां आपको मिल सकती हैं। यह जानकारी राज्यसभा में दी गई है, जो लाखों कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी छुट्टियों को लेकर जानकारी
राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के तहत कार्यरत कर्मचारियों को सिविल सेवा नियम 1972 के तहत विभिन्न प्रकार की छुट्टियां दी जाती हैं। इसके अनुसार एक कर्मचारी को हर साल 30 दिन की अर्न लीव (Earned Leave), 20 दिन की हाफ पे लीव (Half Pay Leave), 8 दिन की कंम्पैशनेट लीव और 2 दिन की प्रतिबंधित छुट्टियां (Restricted Leave) दी जाती हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया कि ये सभी छुट्टियां कर्मचारियों की व्यक्तिगत जरूरतों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। खास तौर पर माता-पिता की देखभाल जैसे कार्यों के लिए भी इन छुट्टियों का उपयोग किया जा सकता है। यानी अब किसी अतिरिक्त छुट्टी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अलग से छुट्टियों का प्रस्ताव नहीं
मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने एक सवाल उठाया कि क्या सरकार माता-पिता की देखभाल के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को अलग से कोई छुट्टी देने पर विचार कर रही है? इस पर सरकार ने साफ कर दिया कि वर्तमान में ऐसी किसी अतिरिक्त छुट्टी का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार के अनुसार, जो छुट्टियां अभी उपलब्ध हैं, वे कर्मचारियों की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।
केंद्र सरकार के कार्यालयों में मान्य छुट्टियों की सूची
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली के बाहर केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मचारियों को 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से 3 छुट्टियां चुनने की सुविधा होती है। इसके अलावा कुछ छुट्टियां पूरे देश में समान रूप से मान्य होती हैं, जिनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद उल जुहा और महावीर जयंती शामिल हैं।
सरकार ने छुट्टियों को लेकर जताया संतोष
सरकार का मानना है कि मौजूदा छुट्टी व्यवस्था पूरी तरह से संतुलित है और कर्मचारियों की निजी तथा पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। वर्तमान व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को पर्याप्त समय मिलता है ताकि वे कार्यस्थल और घर के बीच संतुलन बना सकें।
कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा
नई जानकारी के अनुसार, अब कर्मचारी पहले से बेहतर योजना बनाकर अपनी छुट्टियों का उपयोग कर सकेंगे। खास बात यह है कि सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि छुट्टियों का बकाया कैसा होगा, उन्हें कैसे उपयोग में लाया जा सकता है और किन कार्यों के लिए वे उपयुक्त मानी जाएंगी।